फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फर्जी प्रमाण-पत्रों से बनने चले थे रोडवेज परिचालक, आवेदन निरस्त

फर्जी प्रमाण-पत्रों से बनने चले थे रोडवेज परिचालक, आवेदन निरस्त

Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण-पत्रों से बनने चले थे रोडवेज परिचालक, आवेदन निरस्त
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर मंडल में रोडवेज परिचालक बनने के लिए फर्जी प्रमाण-पत्र ही आवेदकों ने लगा दिए। जांच हुई तो अंकों में काफी अंतर पाया गया। सौ से भी कम आवेदकों के प्रमाण-पत्र सही पाए गए, जबकि अन्य सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल में रोडवेज परिचालक की भर्ती के लिए आवेदनों की भरमार हो गई। मात्र 333 परिचालकों के लिए मांगे गए ऑनलाइन आवेदन में साढ़े 19 हजार लोगें ने आवेदन कर दिए। वरीयता सूची काफी अधिक होने के चलते प्रथम चरण में साढ़े 19 हजार में से सिर्फ 507 आवेदकों को ही बुलाया गया था। जिसके लिए 28 अगस्त अंतिम तारीख निर्धारित की गई। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश आवेदकों ने मांगे के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों में गड़बड़ी की और अंक बढ़ाकर फर्जी शैक्षिक प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अटैच कर दिए। लेकिन जब आवेदकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आता चला गया। मूल प्रमाण-पत्रों से जांच की गई थी। तो भारी संख्या में आवेदकों के अटैच किए गए प्रमाण-पत्रों में गड़बड़ी सामने आई। जिसके बाद उनके आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। आवेदन निरस्त होने के बाद भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सौ से भी कम रह गई। जिसके चलते अब फिर से मेरिट जारी करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि लगभग इतने ही लोगों को दूसरे चरण में बुलाया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि शैक्षिक प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़ा होने के चलते भारी संख्या में आवेदनों को निरस्त किया गया है। जिस कारण काफी कम लोगों की ही भर्ती हो सकी है। फिर से आवेदकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed