फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क हादसों में छह लोग घायल

सड़क हादसों में छह लोग घायल

Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह लोग घायल
सड़क हादसों में छह लोग घायल
विज्ञापन


बेहट। अलग-अलग सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रायेपुर निवासी इनाम और इसरार, सलमान निवासी हथनीकुंड बैराज पर घूमने गए थे। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की हो गई। हादसे में चारों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मीरगढ़ गांव के पास हुआ। थाना नागल क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी जिशान और चंदेना कोली देवबंद निवासी इदरीश अपनी बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में जा हे थे। सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहट पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed