{"_id":"5b68a1e14f1c1bb15c8b6c5a","slug":"191533583841-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर की बारिश से जन जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर की बारिश से जन जीवन प्रभावित
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर की बारिश से जन जीवन प्रभावित
सहारनपुर। 24 घंटे की लगातार हल्की बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। बारिश के नहीं रुकने की वजह से सोमवार को बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। साथ ही जर्जर मकानों में रह रहे लोग एक बार फिर से दहशत में आ गए। शहर में जगह-जगह जल भराव की वजह से भी लोगों को परेशानी हुई।
जनपद में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो बाद में हल्की बारिश में बदल गई। जो रविवार रात से सोमवार शाम करीब पांच बजे तक होती रही। लगातार बारिश की वजह से लोग घरों से कम ही निकले। इसकी वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कम संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की वजह से दुकानदार परेशान दिखे। मजदूर और रिक्शा चालकों का भी धंधा चौपट रहा। शहर में खड़े दो सौ से अधिक जर्जर मकानों में रह रहे परिवार फिर से दहशत में आ गए। गौरतलब है कि पिछले दिनों तीन दिन तक हुई हल्की बारिश से कई मकान धराशाई हो गए थे। देर शाम तक आसमान बादलों से घिरा हुआ था। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।