फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमृतसर-हावड़ा मेल दो जून तक के लिए रद्द

अमृतसर-हावड़ा मेल दो जून तक के लिए रद्द

Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर-हावड़ा मेल दो जून तक के लिए रद्द
अमृतसर-हावड़ा मेल दो जून तक रद्द
विज्ञापन


सहारनपुर। लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए दो जून तक परेशानियां शुरू हो गईं हैं। इस रूट की अमृतसर-हावड़ा मेल को सोमवार से ही दो जून तक के लिए अप एवं डाउन में कैंसिल कर दिया गया है। जबकि अर्चना एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही और दो जून को भी कैंसिल कर दी गई है।
रेलवे लाइनों को मजबूत एवं डबल लाइन किए जाने के कार्य के चलते बार-बार ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे ट्रेनों की स्थिति लगातार गड़बड़ा रही है। अब लखनऊ डिवीजन में डबल लाइन पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित होने लगीं हैं। इस रूट पर चलने वाली गाड़ी संख्या 13005- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल अप-डाउन में 28 मई से दो जून तक बंद कर दिया। यह ट्रेन हावड़ा-अमृतसर के बीच दौड़ती है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस मंगलवार को कैंसिल रही। जबकि यह ट्रेन दो जून को भी रद्द रहेगी। अर्चना सुपर फास्ट एक्सप्रेस पटना से जम्मूतवी को जाती है। दो ट्रेनों के निरस्त होने के अलावा इस रूट पर चलने अन्य ट्रेनों का समय भी प्रभावित हो सकता है। जनसेवा, हिमगिरी एक्सप्रेस, जननायक जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं पहुंच पा रही है। बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों के संचालन के दौरान ही ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे इस रूट पर चलने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ रेलवे अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि लखनऊ डिवीजन में लाइनों के दोहरीकरण के कार्य के चलते इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे यह रूट प्रभावित हुआ है। दो जून के बाद ट्रेनें यथावत हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed