फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी

Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी
अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पैंठ बाजार में नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनाई गई एक दर्जन से अधिक दुकानों के मामले में नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। दूसरी ओर दुकानदार अतिक्रमण के मामले में अब तक पालिका को कोई जवाब नहीं दे पाए हैं।
बता दें कि नगर निवासी हरपाल कपूर सहित अन्य लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पैठ बाजार में नाले के ऊपर अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पूर्व भी यह मामला अनेक बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को 27 अप्रैल तक अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया था। दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद अतिक्रमणकर्ता कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

इन हालात में अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने अब तीन दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया कि दुकानदार तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटा लें अन्यथा पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाकर अवैध निर्माण धवस्त करने होंगे। इन नोटिसों के बाद दुकानदार बेचैन हैं। कुछ दुकानदार तो अब कानूनी सलाह भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed