{"_id":"5ad78e054f1c1b5c098b543e","slug":"191524076037-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रदेश भर के लिपिक दो दिन से बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। सहारनपुर में करीब 70 लिपिक इसमें शामिल हैं। 20 अप्रैल को सभी लिपिक कार्य का बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संगठन के माध्यम से पिछले कई साल से शासन और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का सिलसिला 19 अप्रैल तक जारी रहेगा। 20 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जनपद के सभी लिपिक कार्य का बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे। जिला मंत्री रूबी नायर ने कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशालय मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की मांगों को अनसुना कर रहा है। विरोध जताने वालों में शशि कुमार सैनी, विशाल वैद्य, प्रदीप कुमार सिंह, अथहर अली, अनिल सैनी, सुंदरपाल, मांगेराम, इलमचंद, अर्चना, रंजना, पारस कुमार बिनलकांत, एएस लांबा, दीपमाला शर्मा, फरहत इकबाल, सचिन सैनी, कामिनी चौधरी, विशाल चौधरी, भावना रावत, दीप्ति, संगीता त्यागी आदि शामिल रही।