{"_id":"5acbbe534f1c1b506b8b4a93","slug":"191523301971-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ की बैठक में अधिकारों की लड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ की बैठक में अधिकारों की लड़ने का आह्वान
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक में हितों एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक में स्थानीय जनता इंटर कॉलेज बेहट इकाई के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं जैसे 2005 से नियुक्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना न मिलने, शिक्षा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकतानुसार नियुक्ति न करने, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षक जो निम्नतम मानदेय पर लंबे समय से कार्यरत हैं, उनका नियमित शिक्षक के समान नियुक्ति न होने, वित्त विहीन अंशकालिक तथा पीटीए व्यवस्था में कार्यरत शिक्षकों का नियमित कारण न होने पर भारी रोष व्यक्त किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर इस संगठन की सदस्यता ग्रहण करने के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। संगठन के तहसील अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री अरुण कुमार गौतम ने शिक्षकों से संगठन से जुड़कर एकजुटता के साथ 17 अप्रैल को सहारनपुर के एसडी इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जनपदीय सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठित होकर सरकार को अपनी मांगों को मनवाने के लिए बाध्य कर सकते हैं। बैठक में शिक्षक डॉ. शक्ति सिंह ने विद्यालयों में पीटीए व्यवस्था समाप्त कर उत्तराखंड सरकार के अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष नियुक्ति कर इनका स्थायीकरण करने की मांग की। बैठक में राजेश त्यागी, पूर्णेंदु प्रताप सिंह, ब्रह्माद्दीन यादव, नौशाद अली, दुष्यंत कुमार, योगेश त्रिपाठी, हरपाल सिंह, कलम सिंह, राहुल चौहान, सचिन कश्यप, पूनम शर्मा, वंदना शर्मा, नीरज चौहान, जिनेंद्र जैन, रविंद्र रूहेला, मोनू चौहान, प्रदीप चौधरी आदि की मौजूदगी रही।