{"_id":"5ac51dd54f1c1bca618b57ae","slug":"191522867669-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय विद्यालयों की बसों का भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय विद्यालयों की बसों का भौतिक सत्यापन
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में संचालित सभी बसों का भौतिक सत्यापन 8 अप्रैल को किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर वाहनों की जांच ना कराने वाले वाहनों को जब्त करने के साथ ही विद्यालय की मान्यता को भी निरस्त किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को सक्षम अधिकारी से नगरीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों की स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इन बसों में मानकों एवं नियमों का पालन कराया जाए। जो विद्यालय जांच में सहयोग नहीं करेंगे उनके वाहनों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सभी नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को अपने विद्यालय की पंजीकृत/अनुबंधित स्कूल वाहनों का भौतिक सत्यापन 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे संभागीय परिवहन कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिनांक को वाहन ना भेजने के लिए विद्यालय स्वयं उत्तरदायी होगा। वाहन ना भेजने वाले विद्यालयों के पंजीकृत/अनुबंधित वाहनों को जब्त करने के साथ ही विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।