फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भरत मिलाप का संजीव मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर

भरत मिलाप का संजीव मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर

Mon, 02 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप का संजीव मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर
भरत मिलाप का संजीव मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर
विज्ञापन


नकुड़। नगर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के आठवें दिन रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा भरत मिलाप का संजीव मंचन किया गया। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।

श्रीरामलीला कमेटी के निर्देशक पवन गुप्ता के निर्देशन में नगर के श्रीरामलीला भवन में चल रहे रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप मंचन में जब भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल थे। तब उन्हें श्रीराम के वनवास और राजा दशरथ की मौत का समाचार मिला। इसके बाद वह शोक में डूब जाते हैं और प्रभु श्रीराम के पास वन में पहुंच कर राजा दशरथ की मौत की खबर उन्हें देते हैं। भरत श्रीराम से अयोध्या चलने का आग्रह करते हैं परंतु श्रीराम वन से नहीं लौटते। इसके बाद भगवान श्रीराम, भरत को अपनी चरण पादुका देकर राजकाज देखने के लिए भेज देते हैं। भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे तथा माता कैकई और भरत के संवादों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। इस मौके पर रामलीला उत्सव कमेटी के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, महामंत्री हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष अंकित गोयल, विपुल मित्तल, अनिल गोयल, राजू जैन, संजीव जैन, ऋषिपाल शर्मा, बाला देवी, वरुण मित्तल, दीपक गोयल, सुमित कर्णवाल, प्रदीप जैन, शशांक गुप्ता, माणिक सिंघल, मनोज गुप्ता, अनुज मित्तल, संजय सिंघल, अमरीश गुप्ता, नवीन चौधरी और समस्त कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed