फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक लगाई हाजिरी

बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक लगाई हाजिरी

Sat, 31 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक लगाई हाजिरी
चिलकाना (सहारनपुर)। चिलकाना में देवी बाला सुंदरी मेला हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। मेले के मुख्य दिन चौदस को हजारों लोगों ने माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद किया और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

चिलकाना में बस स्टैंड के पास लगने वाले मेले के मुख्य पर्व चैत्र मास की चतुर्दशी को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रसाद चढ़ाने वालों की लंबी कतारें लगी हुई थी। मेले में क्षेत्र के गांवों के अलावा हरियाणा, पंजाब एवं उत्तराखंड से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा अपने वाहनों से पहुंचे। मेले में नव जनोदय इंटर कालेज तथा जेजे इंटर कालेज के स्काउट कैंप का उद्घाटन मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल तथा थाना प्रभारी चिलकाना नीरज सिंह ने फीता काटकर किया। इसके अलावा नगर पंचायत कैंप का उद्घाटन चेयरमैन अकबर कुरैशी, थाना प्रभारी नीरज सिंह तथा राजीव कुमार सिंघल ने किया। इस दौरान बालकृष्ण शर्मा, राजीव सिंघल, राम कुमार भारद्वाज, यूसुफ कुरैशी, मदन लाल शर्मा, एसआई हुकम सिंह, एसआई दीपक चौधरी, लाला कुसम चंद, राकेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अखलाख अहमद, धूम सिंह, जयप्रकाश शर्मा आदि थे। मेले में पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा श्रद्धालुओं को माता के दर्शन एवं प्रसाद चढ़ाने के लिए स्काउट एवं पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहे।
विज्ञापन

मेले में राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल का भी आयोजन हुआ। दंगल में अनेक प्रतिष्ठित पहलवानों ने अपनी कुश्ती से लोगों को प्रभावित किया। मेले में दर्शकों का मुख्य आकर्षण झूला, सर्कस तथा कुश्ती आदि रहे। इसके अलावा मेले में चाट तथा जलेबी की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed