{"_id":"5ab3fa1d4f1c1b68248b6c05","slug":"191521744413-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नगर में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नगर में किया पथ संचलन
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन
देवबंद (सहारनपुर)।
आरएसएस द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में पंथ संचलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन करते हुए देशभक्ति नारे भी लगाए।
एचएवी इंटर कालेज से आरंभ हुआ पंथ संचलन हनुमान चौक, मीना बाजार, एमबीडी चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, मजनूवाला रोड होते हुए तल्हेड़ी चुंगी से होता हुआ संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के कई स्थानों पर व्यापारियों और सामाजिक संगठनों द्वारा संघ कार्यकर्ताओं फूलों बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभाग शारीरिक प्रमुख संदीप खुराना ने कहा कि देश और विदेशों के करोड़ों कार्यकर्ता आरएसएस से जुड़कर मां भारती की सेवा में लगे हैं। संघ का एक मात्र उद्देश्य हिंदुत्व और सामाजिक समरसता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र राक्षकों के माध्यम से देश की सेवा समाज की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम में जिला प्रचारक भूपेंद्र सिंह और विभाग कार्यवाह डा. पवन सिंह आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता धर्मवीर त्यागी और संचालन आशुतोष गुप्ता ने किया। पथ संचलन में नगर तहसील प्रचारक रमेश कुमार, संघचालक योगेंद्र कुमार, डा. नरेश सवई, डा. महेंद्र सैनी, पवन कुमार, आलोक सिंघल, अंशुल कुमार, अजय सिंघल (बिट्टू), नितिन गुप्ता, अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह, संजीव गर्ग, आकाश कुमार, प्रवेश शर्मा, पवन मिस्त्री, विपिन भारतीय आदि मौजूद रहे।