{"_id":"5a4e73eb4f1c1b44198b4ddd","slug":"191515090923-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन, आज मनेगा प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन, आज मनेगा प्रकाशोत्सव
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभातफेरियों का समापन, आज मनेगा प्रकाशोत्सव
देवबंद (सहारनपुर)। साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही पांच दिवसीय प्रभातफेरियों का बृहस्पतिवार को विधिवत समापन हो गया। प्रकाशोत्सव कल (आज) मनाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा से निकाली गई प्रभातफेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड़, कैलाशपुरम कालोनी, संत नगर कालोनी होते हुए ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित संपूर्ण सिंह कपूर व लाजपत नगर कालोनी स्थित संजय होरा के निवास पर पहुंची। यहां ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, चन्नी बेदी, बलदीप सिंह, बबनीश कौर, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह और मनरूप कौर ने गुरबाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। इस दौरान जगह-जगह संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
शब्द कीर्तन से प्रभातफेरी मार्ग भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने संगतों को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कीर्तन दरबार और गुरु का अटूट लंगर लगेगा। इस मौके पर हरीश गिरधर, डॉ. सुरेंद्र सोढ़ी, डा. गुरमीत सोढी, गुरजंट सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, राजेश छाबड़ा, भोली मनचंदा, प्ऱिस कपूर, राजपाल सिंह, अमृत सिंह कपूर, हन्नी कपूर आदि मौजूद रहे।