{"_id":"5a4689284f1c1b10788b5871","slug":"191514572072-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुुले में शौच से मुक्त होने पर निकाली गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुुले में शौच से मुक्त होने पर निकाली गौरव यात्रा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुुले में शौच से मुक्त होने पर निकाली गौरव यात्रा
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। खुले में शौच से मुक्त गांव में गौरव यात्रा एवं स्वच्छता महोत्सव में लोगों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए गांव को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने का आह्वान किया।
शुक्रवार को विकास खंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत जंधेड़ी को खुले में शौच से मुक्त घोषित करते हुए गांव में गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक हरेंद्र सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। स्वच्छता महोत्सव के कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त कर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने में अपार सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीणों को शौचालयों के रख रखाव के बारे में बताया कि प्रत्येक ग्रामीण इसे इज्जत घर के रूप में मानकर इस्तेमाल करें। ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार एवं एडीओ पंचायत प्रदीप पुंडीर ने बताया कि गांव में 135 शौचालयों की आवश्यकता थी, जो पूर्ण करा दी गई है। अब कोई भी घर शौचालय से अपूर्ण नही है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इशरार स्वच्छता प्ररेक संदीप सैनी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सैनी व अध्यक्षता मो. वाजिद ने की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शाहिस्ता, नसीम, कमल राणा, कपिल त्यागी, मेमचंद, इश्तकार, साजिद, खालिद आदि मौजूद रहे।