फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मतदाताओं ने मारी पलटी

मतदाताओं ने मारी पलटी

Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं ने मारी पलटी
विस चुनाव के विपरीत परिणाम से टेंशन में आए दिग्गज
विज्ञापन

- आठ महीने में ही बदल गया जिले भर का सियासी समीकरण

सहारनपुर। विधान सभा चुनाव के ठीक आठ महीने बाद हुए निकाय चुनाव का परिणाम काफी बदला हुआ है। विधान सभा चुनाव में जिन विधान सभाओं में भाजपा के प्रत्याशी जीतकर विधान सभा पहुंचे थे, वहां बसपा, सपा और कांग्रेस के चेयरमैन बने हैं, जबकि कांग्रेस और सपा विधायकों के क्षेत्रों की जनता से भाजपा को चुना है। बदले परिणामों ने दिग्गजों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। चूंकि तमाम सियासी दल निकाय चुनाव को 2019 के लोक सभा चुनाव की रिहर्सल के तौर पर ले रहे हैं। ऐसे में परिणाम उम्मीद के विपरीत आने से सियासी दलों ने समीक्षा शुरू कर दी है।
----------------------------
नकुड़ में थी आयुष मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
विधान सभा चुनाव में नकुड़ सीट से भाजपा के डॉ. धर्म सिंह सैनी भारी बहुमत से जीते थे। चूंकि डॉ. धर्म सिंह सैनी प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं और विधान सभा चुनाव को हुए भी आठ ही महीने बीते हैं। ऐसे में निकाय चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आना चाहिए था मगर ऐसा नहीं हो सका। नकुड़ विधान सभा क्षेत्र में सरसावा और नकुड़ नगर पालिका के साथ ही सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत आते हैं। जिनमें से केवल सरसावा सीट पर भाजपा के बिजेंद्र मोगा विजयी हुए हैं, जबकि नकुड़ से बसपा के शहनवाज खान और चिलकाना से बसपा के ही अकबर कुरैशी ने बाजी मारी है। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने नकुड़, चिलकाना और सरसावा में खासी मेहनत की, मगर परिणाम के उम्मीद के उलट आने से उनकी टेंशन बढ़ना लाजिमी है।
विज्ञापन

-----------------------------
गंगोह में लाज नहीं बचा पाए प्रदीप
गंगोह विधान सभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी विजेता बने थे। गंगोह विधान सभा क्षेत्र में अंबेहटा पीर, तीतरों और नानौता नगर पंचायत के साथ ही गंगोह नगर पालिका परिषद शामिल हैं। प्रदीप चौधरी ने चारों में अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए दिनरात एक किया। उम्मीद थी कि विधान सभा चुनाव की तरह ही मतदाता उनका साथ देगा, मगर परिणाम एकदम पलट गया। गंगोह नगर पालिका में कांग्रेस की रुशदा बेगम जीत का परचम फहराया, जबकि भाजपा की शकुंतला दूसरे स्थान पर रही। तीतरों नगर पंचायत पर सपा के मनोज कुमार, नानौता नगर पंचायत में बसपा की नसीम फात्मा और अंबेहटा पीर नगर पंचायत में कांग्रेस की गुलशाना चेयरपर्सन बनी। भाजपा प्रत्याशी जीतना तो दूर की बात किसी भी सीट पर दूसरा स्थान तक नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
देवबंद में भाजपा नहीं कर पाई चमत्कार
देवबंद विधान सभा सीट पर भाजपा के ब्रिजेश सिंह भारी मतों से जीतकर विधान सभा पहुंचे थे। उम्मीद थी जनता भाजपा प्रत्याशी को चेयरमैन बनाएंगे, मगर ऐसा नहीं हो सका। देवबंद नगर पालिका चुनाव में बसपा के जियाउद्दीन अंसारी ने फतेह हासिल की, जबकि भाजपा के महेंद्र सैनी दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम बदले होने से भाजपा के साथ ही विधायक भी परेशान हैं।
रामपुर मनिहारान: विधान सभा चुनाव में रामपुर मनिहारान सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम ने बसपा से सीट छीनी थी। माना जा रहा था कि भाजपा की लहर निकाय चुनाव में भी असर करेगी, मगर रामपुर मनिहारान नगर पंचआयत चुनाव में बाजी कांग्रेस ने मार ली। यहां कांग्रेस की प्रत्याशी शकुंतला देवी चेयरपर्सन बनी हैं, जबकि भाजपा दूसरा भी स्थान नहीं पा सकी।
------------------------
भाजपा ने शहर सीट पर दिखाया दम
विधान सभा चुनाव में शहर सीट पर सपा और कांग्रेस गठबंधन के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग जीते थे। जबकि देहात सीट पर कांग्रेस और सपा गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मसूद अख्तर ने जीत दर्ज की थी। नगर निगम क्षेत्र में शहर विधान सभा के साथ ही देहात विधान सभा में आने वाले 32 गांव भी शामिल हैं। हालाकि निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन नहीं था, मगर मेयर सीट का परिणाम उनके फेवर में नहीं आता तो कम से कम उनके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहने चाहिए थे, मगर भाजपा ने विधान सभा की हार का बदला संजीव वालिया की जीत के तौर पर लिया। कांग्रेस प्रत्याशी शशी वालिया करीब 70 हजार वोट के साथ तीसरे और सपा प्रत्याशी साजिद चौधरी मात्र दस हजार मत पा सके। ऐसे में संजय गर्ग और मसूद अख्तर का वोट बैंक काम नहीं आ सका।

------------------------------
दलों को छोड़ निर्दल बेहट का भरोसा

बेहट:- बेहट के प्रत्याशियों का मिजाज कोई दल नहीं पकड़ सका। वहां कांग्रेस के नरेश सैनी विधायक हैं। इससे पहले बसपा के टिकट पर महावीर राणा जीतकर विधान सभा पहुंचे थे। चूंकि वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं तो कांग्रेसियों को उम्मीद थी कि कांग्रेस बेहट नगर पंचायत चुनाव में जीत कर सेहरा अपने सिर पर बांधेगी। मगर बेहट की जनता से कांग्रेस के साथ ही सभी दलों को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान के सिर जीत का सेहरा सजाया। इतना ही नहीं, यहां दूसरे नंबर पर भी किसी दल का नहीं, बल्कि निर्दलीय नफीस अहमद रहे। इससे कांग्रेस और उनके विधायक नरेश सैनी टेंशन में आ गए हैं।
---------------------------------
मेयर और चेयरमैन सीटों के परिणाम
पार्टी जीते रनर अप
भाजपा 02 03
कांग्रेस 03 03
बसपा 04 02
सपा 01 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed