{"_id":"5a1824054f1c1b4e718b547f","slug":"191511531525-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सुपरफास्ट अर्चना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सुपरफास्ट अर्चना एक्सप्रेस
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। जम्मू तवी से बिहार के राजेंद्र नगर जाने वाली सुपरफास्ट अर्चना एक्सप्रेस तड़के जब सहारनपुर पहुंची तो इसका इंजन डिब्बों से अलग हो गया। ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ, लेकिन चालक की सजगता एवं ट्रेन की गति धीमी होने से बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई।
जम्मू तवी से बिहार के राजेंद्र नगर जाने वाली 12356 सुपरफास्ट अर्चना एक्सप्रेस सुबह लगभग 6 बजे जब पिलखनी स्टेशन के निकट पहुंची तभी अचानक डिब्बों से ट्रेन का इंजन अलग हो गया और आगे निकल गया, जबकि शेष ट्रेन पीछे ही रह गई। गति धीमी होने के चलते जल्दी ही चालक को इसका अहसास हो गया और तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। ट्रेन से इंजन अलग होते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते अंधेरे में ही यात्री ट्रेन से कूद पड़े। ट्रैक पर शोर मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी एवं इंजीनियर मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। बताया गया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग खुलने के कारण इंजन अलग हो गया। लगभग आधा घंटे तक कार्य करने के बाद इंजन को ट्रेन से जोड़ा गया और पिलखनी से सहारनपुर की ओर रवाना किया गया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को लगभग 7 बजे मुरादाबाद की ओर रवाना किया गया। अभी ट्रेन स्टेशन से चंद मीटर ही दूरी पर खान आलमपुरा यार्ड के निकट ही पहुंची थी कि एक बार फिर से इंजन डिब्बों से अलग हो गया। इंजन आगे निकल गया और बाकी ट्रेन धीरे-धीरे चलती हुई रुक गई। दोबारा वही घटना होने से यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन चालक को इंजन के कुछ आगे निकल जाने पर जैसे ही ट्रेन से इंजन अलग होने का पता चला फिर अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अधिकारी दौड़ पड़े और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोबारा कपलिंग खुलने से ही ट्रेन से पावर अलग हुई। खान आलमपुरा यार्ड के निकट ही ट्रेन लगभग 20 मिनट तक रुकी रही। उसके बाद सहारनपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया तथा ट्रेन को रवाना किया गया।
यात्रियों में दहशत रही
खान आलमपुरा के निकट दोबारा इंजन अलग होने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। दहशत इतनी अधिक हो गई कि यात्री किसी अनहोनी के डर से ट्रेन से अपने बच्चों समेत उतर गए और फिर बस स्टैंड पर पहुंचकर बस से आगे की यात्रा की।
विज्ञापन
--। जांच के लिए अंबाला से पहुंची टीम
सुपरफास्ट अर्चना एक्सप्रेस से दो बार इंजन अलग होने की सूचना जैसे ही अंबाला रेलवे मंडल में पहुंची तो वहां से अधिकारियों की जांच टीम तुरंत ही रवाना कर दी गई। सुबह लगभग 11 बजे तक अंबाला से सीनियर डीसीओ के नेतृत्व में जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
तीन घंटे देरी से पहुंची थी ट्रेन
सुपरफास्ट अर्चना एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह 3.55 बजे का है। लेकिन ट्रेन कोहरे एवं ट्रैक पर चल रहे काम के चलते लगभग तीन घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची। सहारनपुर स्टेशन पर रुकने के लिए पिलखनी से ही ट्रेन की गति धीमी हो गई थी।
मामला गंभीर है: डीआरएम
अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक डीसी शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। लेकिन इसे लापरवाही से नहीं लिया जा सकता। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।