फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा न होने से दावेदारों की सांस अटकी

भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा न होने से दावेदारों की सांस अटकी

Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा न होने से दावेदारों की सांस अटकी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की घोषणा न किए जाने को लेकर संभावित उम्मीदवारों की सांस अटकी हैं, जबकि कांग्रेस व बसपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने अभी तक रामपुर मनिहारान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है जिसे लेकर संभावित प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई है। अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा को लेकर भाजपा की तरफ से हो रही देरी से कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट रहा है। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद जगपाल सिंह की पत्नी शकुंतला देवी को मैदान में उतारा है जबकि बसपा से कुलदीप बालियान को टिकट दिया है। बसपा हाईकमान द्वारा कुलदीप बालियान को टिकट दिए जाने से बसपा कार्यकर्ताओं में रोष है, वहीं कांग्रेस में भी शकुंतला देवी को टिकट दिए जाने के विरोध में कांग्रेस के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता डा. नरेश कांग्रेस को अलविदा कर गए हैं। नगर में नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस, बसपा से अध्यक्ष पद की दौड़ में जो शामिल थे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। वह अब भाजपा के टिकट पर नजरे जमाए हैं। भाजपा में टिकट की घोषणा होते ही विरोध होता तय है। इसें लेकर नगर में संयुक्त मोर्चा बनाने की सुगबुगाहट हो चुकी है। बसपा, कांग्रेस व भाजपा से अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहने वाले नाराज संभावित प्रत्याशी एक मंच पर आकर संयुक्त मोर्चा का गठन कर एक प्रत्याशी तय कर सकते हैं जिसका प्रतिनिधित्व संयुक्त मोर्चा करेगा। संयुक्त मोर्चा के गठन किए जाने की प्रक्रिया को लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस के होश उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed