फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निकाय चुनाव: नए मतदाता बिगाड़ेंगे सियासी दलों का गणित

निकाय चुनाव: नए मतदाता बिगाड़ेंगे सियासी दलों का गणित

Thu, 02 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: नए मतदाता बिगाड़ेंगे सियासी दलों का गणित
सहारनपुर। जनपद की 11 निकायों में बढ़े करीब पौने तीन लाख मतदाता सियासी दलों का गणित बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। युवाओं के वोटों को सभी राजनीतिक दल अपने पाले में लाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
जनपद की छह नगर पंचायत और चार नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। 2008 में शहर को नगर पालिका परिषद से नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है। परिसीमन के बाद नगर निगम क्षेत्र में 14 गांवों को सम्मिलित किया गया था। आखिरी बार शहर में जब नगर पालिका परिषद का चुनाव हुआ था तब मतदाताओं की संख्या तीन लाख 57 हजार 711 थी, जो बढ़कर अब पांच लाख 34 हजार 236 हो गई है। इनमें 14 गांवों के मतदाता भी शामिल है। इसी तरह 2012 में हुए निकाय चुनाव के बाद नगर निगम सहित अब जिले की 11 निकायों में करीब पौने तीन लाख मतदाता बढ़े हैं, जो युवा वोटर हैं। यह मतदाता सियासी दलों का समीकरण बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसी को देखते हुए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सहित अन्य सियासी दल नगर निगम के मेयर, पार्षद, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा सभासदों के पदों पर अपने प्रत्याशियों का चयन कर कर रहे हैं। नए मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए राजनीतिक दल पूरी तरह जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो नए मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
----------------------------
निकाय 2012 के मतदाता 2017 के मतदाता
नगर पालिका देवबंद 56441 75331
नगर पालिका नकुड़ 16889 18017
नगर पालिका गंगोह 37226 48460
नगर पालिका सरसावा 12771 15034
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 9804 12306
नगर पंचायत नानौता 13623 18144
नगर पंचायत बेहट 12499 15294
नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना 10762 13703
नगरर पंचायत तीतरो 6714 8518
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 18681 21213
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed