फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई

कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई

Mon, 25 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई
कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को पढ़ाने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।

रविवार को हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि आज देश में कन्या भ्रूण हत्या से लेकर कई अन्य अपराध बेटियों के साथ हो रहे हैं। लिंग परीक्षण कराकर बेटियों को मांग की कोख में ही मार दिया जाता है, लेकिन पृथ्वी पर मानव जाति का अस्तित्व महिलाओं के बिना संभव नहीं है। नारी सभ्यता के निर्माण में मददगार होने के साथ ही सृजन का स्रोत्र भी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक आरती शर्मा एवं शाहिस्ता ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। इस मौके पर मेधावी बेटियों को सम्मानित भी किया गया। अरविंद मलिक, गुलफ्शां, कौशर जहां, प्रवीण, शाहीन, खुशनसीब, जैनब, मेहताब, राधा, मोनिका, सोनिया, सायरा, वहीदा, रुकसाना, खुशबू, शालिनी, सोनम, मुमताज आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed