{"_id":"59aef3c14f1c1b66078b46e7","slug":"191504637889-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदों के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदों के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। सहारनपुर में होने वाले आर्य महासम्मेलन की सफलता के लिए मंगलवार को आर्य समाज की जिला सभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की आर्य समाजों में संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
आर्य उप प्रतिनिधि सभा सहारनपुर के प्रधान आचार्य वीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में आयोजकों ने क्षेत्र के मोहद्दीनपुर, फंदपुरी, झबीरन, ढ़ायकी, माजरा सहित अनेक गांवों में संपर्क किया। इस दौरान आर्य समाज के जिला प्रधान आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वेद ही दुनिया के प्राचीन ग्रंथ हैं तथा वेद के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। लेकिन, आज लोग वेदों की बातों को भुलाकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, जो चिंता व चिंतन का विषय है। उन्होंने बताया कि वेदों के प्रचार प्रसार के लिए आर्य समाज 9 व 10 सितंबर को सहारनपुर में आर्य महासम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें आर्य जगत के उच्च कोटी के विद्वान अपने विचारों से जनता को लाभांवित करेंगे। वीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से आह्वान किया कि सम्मेलन में भाग लेकर विद्वानों के विचारों को सुनकर धर्म के वास्तविक स्वरूप को जाने। इस दौरान आर्य वीर दल के जिला संचालक पवन सिंह, पूर्व जिला मंत्री सुरेश आर्य, मनोज आर्य, मांगेराम आर्य, बिजेंद्र आर्य आदि उनके साथ रहे।