{"_id":"599898374f1c1b4d158b4794","slug":"191503172663-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आई बाढ़ से कई ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आई बाढ़ से कई ट्रेनें रद्द
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आई बाढ़ से कई ट्रेनें रद्द
सहारनपुर। बिहार में आई बाढ़ के चलते रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ है। बिहार की ओर सहारनपुर से होकर आने और जाने वाली चार ट्रेनों को इस सप्ताह रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सहारनपुर से जलपाईगुड़ी-अमृतसर, डिब्रूूगढ़-चंडीगढ़, कामाख्या-कटरा तथा डिबूगढ़-अमृतसर की ओर ट्रेन से जाने वाले लोगों को इस सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिहार में आई बाढ़ ने कई स्थानों पर रेलवे यातायात अवरुद्ध कर दिया है। रेल की पटरियां पानी में डूब चुकीं हैं। इसके चलते इस रूट की सहारनपुर से होकर जाने वाली चार ट्रेनों को इस सप्ताह रद्द कर दिया गया है। फिलहाल इस सप्ताह ही ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि बिहार में आई बाढ़ ने रेलवे यातायात को कुछ स्थानों पर अवरुद्ध कर दिया है। इस कारण चार ट्रेनों को इस सप्ताह रद्द करना पड़ा है। यातायात सुचारु होने पर ट्रेनों का संचालन यथावत हो जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
-12407 न्यू जलपाई गुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस 23 अगस्त को रद्द रहेगी। यह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर हर बुधवार को 11.55 बजे पहुंचती है।
-15655 कामाख्या से कटरा जाने वाली एक्सप्रेस 27 अगस्त को निरस्त रहेगी। यह सहारनपुर में प्रत्येक रविवार को सुबह 05.05 बजे पहुंचती है।
-15903 डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 21 अगस्त और 25 अगस्त को रद्द रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
-15933 डिब्रूगढ़ से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 22 अगस्त को निरस्त रहेगी। यह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 02.25 मिनट पर पहुंचती है।