{"_id":"5991f2114f1c1b73288b4740","slug":"191502736913-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल का चिकन खाने से परिवार के छह लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल का चिकन खाने से परिवार के छह लोग बीमार
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल का चिकन खाने से परिवार के छह लोग बीमार
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। होटल का चिकन खाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। रामपुर मनिहारान के मुहल्ला बंजारान निवासी मनव्वर हसन गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल से चिकन लेकर आया था। उसके अनुसार परिवार के लोगों ने जब इसे खाया तो सबकी हालत बिगड़ उन्हें उल्टी दस्त होने के साथ ही चक्कर आने लगे। इस पर इरम, एनम, नसरा, शाबाज, साईस्ता और सद्दाम को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराना पड़ा। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें तीन की हालत अभी गंभीर बनी है। मनव्वर ने बताया कि चिकन खाने से उसके परिवार के सभी लोगों को उल्टी-दस्त और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। मनव्वर के भाई खुर्शीद ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।