{"_id":"59457ad14f1c1b615d8b4806","slug":"191497725649-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवांरका में मिली खामियां, कमिश्नर ने लताड़ लगाई
सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शनिवार को ब्लॉक पुवांरका के गांव खुर्द और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। भविष्य में खामियां मिलने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पुवांरका विकास खंड के निरीक्षण में गंदगी मिलने तथा पत्रावलियों का सही रखरखाव न होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी को जवाब तलब किया। पता चला कि खंड विकास अधिकारी द्वारा 13714 मनरेगा कार्ड जारी किए गए हैं, मगर नवीनीकरण 9362 का ही हुआ पाया गया। कमिश्नर ने कार्डों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर को बताया गया कि क्षेत्र में 133 तालाबों का कार्य पूर्ण हो चुका है। मगर सुबूत के तौर पर फोटो अपलोड न होने पर कमिश्नर ने फटकार लगाई। इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 12 लोगों का चयन किया गया था। 11 लाभार्थियों को धनराशि अवमुक्त की गई जबकि एक को अभी तक नहीं दी गई है। कमिश्नर ने इस पर भी नाराजगी व्यक्त की। तत्काल प्रभाव से लाभार्थी को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्तूबर 2018 तक प्रत्येक गांव में 25-25 शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि 91 मनरेगा जॉब कार्ड हैं, जिनमें से 71 ही सक्रिय हैं। कमिश्नर ने मौजूद अधिकारियों को सुधर जाने की हिदायत दी। कहा कि अब तक जो भी गड़बड़ी हुई तो हुई, मगर भविष्य में खामी मिलने पर दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
स्कूल में मानक से अधिक शिक्षक हटेंगे
निरीक्षण के दौरान गांव खुर्द के प्रधान ने कमिश्नर को बताया कि उनके यहां स्कूल में मात्र 151 बच्चे पंजीकृत हैं। इनके लिए सात शिक्षक लगाए गए हैं। इसी प्रकार जूनियर हाई स्कूल में मात्र 57 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनके लिए पांच शिक्षक लगाए गए हैं। शिक्षा का स्तर बेहद खराब है। यही वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने से कतराते हैं। इस पर कमिश्नर ने बेसिक शिक्षा विभाग से जवाब मांगने को कहा। साथ ही मानक से अधिक शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजने की चेतावनी दी गई।