फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   190 sugarcane farmers of the Mandal will become a source of inspiration, the farm will become a model

मंडल के 190 गन्ना किसान बनेंगे प्रेरणास्रोत्र, खेत बनेंगे मॉडल

Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
190 sugarcane farmers of the Mandal will become a source of inspiration, the farm will become a model
गन्ने के साथ सहफसली - फोटो : SAHARANPUR
मंडल के 190 गन्ना किसान बनेंगे प्रेरणास्रोत, खेत बनेंगे मॉडल
विज्ञापन

सहारनपुर। नवीनतम तकनीक से गन्ने की खेती करने वाले किसान अन्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। मंडल में 190 किसानों के गन्ना खेत मॉडल बनेंगे। वे न सिर्फ ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करेंगे बल्कि दलहन की सहफसली भी करेंगे। साथ ही उनके यहां गन्ने की नई उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई भी बडचिप या सिंगल बड से कराई जाएगी।
गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग मंडल में 190 किसानों के खेत को आदर्श मॉडल बनाएगा। जिससे वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत्र बन सकें। इसमें गन्ने की खेती को समन्वित तरीके से कराया जाएगा। जिससे न सिर्फ गन्ने की उत्पादकता बढ़े बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी बरकरार रहे। इसमें वसंतकालीन गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से होगी। साथ ही सह फसली के तौर पर इसमें उड़द या मूूंग आदि दलहनी फसल ली जाएगी। जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ होने के साथ ही मृदा की उर्वरा शक्ति में भी बढ़ोत्तरी हो सके। इसके लिए मंडल में 190 किसानों का चयन किया जाएगा। इसमें सहारनपुर जनपद में 80, मुजफ्फरनगर में 80 और शामली जिले में 30 किसान शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

मंडल में आदर्श गन्ना खेती का मॉडल विकसित करने के लिए 190 किसानों का चयन होगा। जिसमें गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से हो, सहफसली और सिंचाई के लिए ड्रिप की सुविधा हो। नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने वाले ये किसान अन्य के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। - डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई जाएगी उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई
गन्ना विभाग मंडल ने चयनित किसानों के यहां में गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई कराई जाएगी। गन्ने की अगेती प्रजातियों में सीओएस -13235, सीओएलके - 14201, सीओ- 15023, सीओ-110, सीओएस- 8272 आदि शामिल हैं। इसके साथ ही सामान्य प्रजातियों में सीओएस-8279, सीओपीके- 5191 आदि की बुआई में प्राथमिकता रहेगी।
आदर्श मॉडल प्लांट की विशेषता
ट्रेंच विधि एवं बडचिप या सिंगल बड से बुर्वाई।
दलहन की सहफसली।
उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई।
प्रतियोगिता में कराया जाएगा शामिल।
ड्रिप विधि से सिंचाई की सुविधा।
मंडल में वसंतकालीन गन्ना बुर्वाई का लक्ष्य
जनपद लक्ष्य
सहारनपुर 12806 हेक्टेयर
मुजफ्फरनगर 18564 हेक्टेयर
शामली 8535 हेक्टेयर

गन्ने के खेत का फोटो

गन्ने के खेत का फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed