फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 years later, friends convicted of murder get life imprisonment

Saharanpur News: 19 साल बाद हत्या के दोषी दोस्तों को उम्रकैद

Sun, 18 Aug 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
19 years later, friends convicted of murder get life imprisonment
सहारनपुनर। नानौता के रमेश हत्याकांड में 19 वर्ष बाद परिवार को इंसाफ मिला है। हत्या के दोषी दोस्तों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषियों में तत्कालीन रेलवे कर्मचारी भी है।
विज्ञापन


थाना नानौता में 29 जून 2005 को राजेश आर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 29 जून 2005 की सुबह गांव का ही रणवीर सिंह रमेश को घर से बुलाकर ले गया, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रमेश की तलाश की तो उसका शव नानौता क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इस मामले में कुछ लोगों ने जानकारी दी कि रेलवे कैबिनमैन ईसम सिंह और रमेश के बीच झगड़ा होता था। राजेश आर्य ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को साक्ष्यों और गवाहों के आधार अदालत ने दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोाषियों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने भी सशक्त पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed