फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 more basements have been marked, sealing process will begin today

Saharanpur News: 19 बेसमेंट और चिह्नित, आज शुरू होगी सील की कार्रवाई

Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
19 more basements have been marked, sealing process will begin today
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने सोमवार को भी 19 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए। इन सहित अब तक 77 अवैध बेसमेंट चिह्नित हो चुके हैं। विकास प्राधिकरण मंगलवार (आज) से अवैध बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली हादसे के बाद सक्रिय हुए सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने टीम बनाकर अवैध बेसमेंट का सर्वे शुरू किया। इसमें सोमवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने 19 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए। इसके चलते अब तक महानगर में 77 अवैध बेसमेंट चिह्नित हो चुके हैं। सर्वे के दौरान अवैध चिह्नित हुए सभी बेसमेंट के भवन स्वामियों को विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिए गए हैं। इन बेसमेंट में रेस्टोरेंट से लेकर अन्य व्यावसायिक गतिविधियां होते हुए मिली थीं। आवासीय मानचित्र पर भी कई बेसमेंट बने हुए पाए गए। अवैध बेसमेंट का सर्वे कार्य अभी जारी रहेगा। विकास प्राधिकरण अवैध बेसमेंट पर सख्त रुख अपनाते हुए इनको सील करने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू करेगा। विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध बेसमेंट में कारोबार करने वालों और इनके स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने 19 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए हैं। इससे इनकी संख्या 77 पहुंच गई है। अवैध बेसमेंट स्वामियों को दिए गए नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर इनको सील करने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू होगी। अवैध बेसमेंट का सर्वे अभियान जारी रहेगा। -- संतोष कुमार राय, उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed