फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 migrants report positive including soldier of LIU

कोरोना पॉजिटिव-

Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
19 migrants report positive including soldier of LIU
एलआईयू के सिपाही सहित 19 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सहारनपुर/देवबंद। जिले में 19 और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतनी संख्या में पॉजिटिव आने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। खास बात यह है कि संक्रमितों में एक और तीन वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एक एलआईयू का सिपाही भी शामिल है।
पॉजिटिव आए सभी 16 लोग दिल्ली से लौटे थे। सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। चार दिन पहले ही सैंपल भेजे गए थे। पॉजिटिव आए लोगों में छह संक्रमित देवबंद के हैं। इनमें तीन रणखंडी, दो अंबेहटा शेख और एक कासिमपुरा का रहने वाला है। सूचना मिलते ही सीएचसी प्रभारी डॉ. इंदिराज सिंह अपनी टीम के साथ संबंधित गांवों में पहुंचे और संक्रमित लोगों को कोविड-19 सेंटरों के लिए रवाना कराया, साथ ही संपर्क में आए परिजनों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। कुछ लोगों की सैंपलिंग भी कराने की बात कही गई है। गंगोह में चार लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन संक्रमित गांव सिकंदरपुर के हैं, जो मां और बेटे हैं। खास बात यह है इसमें एक बच्चा एक और दूसरा तीन वर्ष का है। इसे लेकर परिजनों में डर बन गया है। हालांकि सभी की हालात सामान्य बताई जा रही है। चौथा संक्रमित गांव अलीपुरा का है। यह भी महिला ही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने सूचना मिलते ही दोनों गांवों में जाकर संक्रमितों को कोविड-19 भिजवाया। चार लोग नकुड़ में संक्रमित आए हैं। इनके अलावा एक संक्रमित रामपुर मनिहारान और एक नागल के नासिरपुर डिंगोली का है। जिले में अभी तक 302 संक्रमित सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 254 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 48 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

15 दिन के बच्चे की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव
नकुड़। नकुड़ में कुल चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तीन गांव दौराला के हैं, जबकि एक महिला गांव ढकदेई की रहने वाली है। खास बात यह है कि ढकदेई की रहने वाली महिला के पास 15 दिन का बच्चा है, जिसे मां से अलग कैसे रखा जाए। इस पर डॉक्टर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed