फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   187 patients who died of tuberculosis in one year

एक साल में टीबी से दम तोड़ चुके 187 मरीज

Fri, 21 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
187 patients who died of tuberculosis in one year
tb
सहारनपुर जनपद में खतरनाक रूप से फैल रही टीबी की जानलेवा बीमारी के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। पिछले एक साल में इस रोग से 187 मरीज दम तोड़ चुके है।
विज्ञापन


ग्रामीणों क्षेत्रों में टीबी का वायरस तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है।  इसके खतरनाक रूप एमडीआर के सर्वाधिक मरीज की संख्या  स्वयं गवाही दे रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सोया है।  
विज्ञापन


सरकार की ओर से सामान्य टीबी के मरीजों पर करीब 30 हजार रुपये, जबकि गंभीर एमडीआर रोगियों के लिए करीब तीन लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का प्रावधान है। जनपद में एमडीआर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीआर को मल्टी ड्रग रजिस्टेंट कहा जाता है। इसमें मरीज पर सामान्य दवाइयां बेअसर हो जाती हैं। इसके लिए विशेष जांच और दवाईयों की व्यवस्था है। विभिन्न क्षेत्रों में टीबी के उपचार के लिए अलग से यूनिट बनाई गई है।

लेकिन उसके बावजूद भी टीबी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2016 के आंकड़ों पर नजर दौडाए तो सहारनपुर में इस लाइलाज बीमारी से 187 मरीज दम तोड़ चुके है।

वहीं 119 मरीजों में एमडीआर टीबी पायी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बीमारी पर अंकुश लगाने के बजाय जागरूकता का अभाव बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है।       

गंगोह में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो गंगोह क्षेत्र में स्थिति बेहद भयावह नजर आ रही है। यहां करीब 45 से 50 टीबी के मरीज प्रति माह उपचार के लिए आ रहे हैं। 


 बुखार के दृष्टिगत जनपद के सर्वाधिक संवेदनशील गांव कुंडाकलां में तो एक परिवार के तीन लोगों सहित सर्वाधिक चार मरीजों में एमडीआर पाजिटिव पाया गया है।

 

इसके अलावा धानवा में दो, बहलोलपुर में दो, खानपुर में दो, तीतरों में दो, गंगोह में दो, मनोहरा में दो, बुडढाखेडा में दो एवं खडलाना, डूभर किशनपुर, कलसी, बल्लामजरा, मोहनुपरा, ततारपुर कलां, मानपुर थली, पापडी, लखनौती ढलावली और जेहरा में एक-एक मरीज में टीबी का खतरनाक रूप एमडीआर पाजिटिव पाया गया है। सभी मरीजों का सीएचसी में तैनात विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार चल रहा है। 


सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने मुताबिक गत वर्ष टीबी के करीब 600 मरीजों का सीएचसी में उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों में भी इस बीमारी के प्रति जागरूकता का बेहद अभाव है। इसीलिए यह बीमारी लगातार क्षेत्र में अपने पैर पसार रही है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि समय-समय पर गांवों में जागरूकता कैम्प लगाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है। इसलिए यहां इतने केस भी सामने आ रहे है। 


   इसके उलट गांव कुंडाकलां के ग्रामीणों मतलूब, इकबाल, राशिद आदि ने उनके दावें की पोल खोलते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के बारें में आज तक कोई शिविर गांव में नहीं लगाया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed