फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक माह रोडवेज यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

एक माह रोडवेज यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Mon, 18 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
एक माह रोडवेज यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
सहारनपुर। एक माह तक रोडवेज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहारनपुर मंडल से 170 बसों को लोकसभा चुनाव ड्यूटी में भेजा जा रहा है। सहारनपुर डिपो से 100 बसें चुनाव ड्यूटी में लगेंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रशासन ने चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर लीं हैं। चुनाव में रोडवेज की बसों को भी भेजा जा रहा है। इससे एक माह तक रोडवेज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहारनपुर मंडल से 170 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा जा रहा है। जिनमें सहारनपुर डिपो की 100 बसें भेजी जाएंगी। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक दस बसें ड्यूटी में भेजी जा चुकीं हैं। सहारनपुर डिपो में 204 बसें हैं, जिनमें से सौ बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को परेशानी होगी। पहला चरण 11 अप्रैल को होगा, जबकि अंतिम चरण 19 मई को होना है। मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव ड्यूटी में जाने वाली बसें, अंतिम चरण का चुनाव पूरा होने के बाद ही आनी शुरू होंगी। सभी बसें मतगणना होने के बाद ही पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन


होली के बाद चली जाएंगी बसें
होली पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए अभी थोड़ी बसें ही भेजी गईं हैं। 24 अप्रैल के बाद रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना कर दी जाएंगी।

अभी सहारनपुर से ही मांगी गईं हैं बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि कुल 170 बसें ड्यूटी में जानी हैं। अभी सहारनपुर से बसें मांगी गईं हैं। सहारनपुर डिपो से सौ बसें जानीं हैं। बसों को थोड़ा-थोड़ा कर भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed