फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जांच करके लखनऊ लौटे एसआईटी प्रमुख

जांच करके लखनऊ लौटे एसआईटी प्रमुख

Sat, 16 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जांच करके लखनऊ लौटे एसआईटी प्रमुख
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड की तीन दिन तक चली जांच करने के बाद एसआईटी प्रमुख एडीजी रेलवे संजय सिंघल बृहस्पतिवार रात लखनऊ के लिए रवाना हो गए। तीन दिन में एक दर्जन गांवों के लोगों के बयान दर्ज करने के बाद तैयार की गई रिपोर्ट को एसआईटी प्रमुख अगले सप्ताह तक शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से हुईं 80 से अधिक लोगों की मौतों की जांच के लिए शासन द्वारा रेलवे एडीजी संजय सिंघल की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने 12 फरवरी को अपनी जांच शुरू की थी। टीम में शामिल मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और आईजी शरद सचान के साथ एडीजी संजय सिंघल ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों, मेडिकल अफसरों से लेकर पुलिस कर्मियों, थानाध्यक्षों तक से पूछताछ की। साथ ही गांव-गांव जाकर मृतकों के परिजनों, शराब पीकर बीमार होने वाले लोगों से, अस्पताल में भर्ती मरीजों से, ग्राम प्रधानों एवं गांव के प्रमुख लोगों से बयान दर्ज किए थे। तीन दिन तक चली जांच में एसआईटी ने लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। शराब बनने से लेकर पीने तक के बारे में जानकारी की गई। बृहस्पतिवार शाम को प्राथमिक स्तर पर जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद एसआईटी प्रमुख एडीजी संजय सिंघल लखनऊ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब कांड की रिपोर्ट शनिवार को अथवा अगले सप्ताह शासन को सौंपी जाएगी। आईजी शरद सचान का कहना है कि अभी जांच प्राथमिक स्तर पर ही हुई है। अभी काफी जांच होनी शेष है। एडीजी रेलवे संजय सिंघल रवाना हो चुके हैं। अभी मामले में जांच जारी रहेगी तथा टीम दोबारा से गांवों में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed