फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   35659 छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी की परीक्षा

35659 छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी की परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
35659 छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी की परीक्षा
35659 छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी की परीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को 10वीं और 12वीं की हिंदी की परीक्षा हुई। खास बात यह रही कि विभिन्न केंद्रों पर सचल दलों की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। दोनों ही पालियों में ज्यादातर परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया।

मंगलवार को सुबह की पाली में 10वीं के परीक्षार्थियों की हिंदी की परीक्षा थी। इसके लिए जनपद में 37779 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 35659 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2140 ने परीक्षा छोड़ी। सुबह ही की पाली में 12वीं की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए 286 परीक्षार्थियों में से 274 ने परीक्षा दी, जबकि 12 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 12वीं की हिंदी की परीक्षा रही। इसमें 9193 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8727 ने परीक्षा दी, जबकि 466 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में 20337 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 28251 ने परीक्षा दी, जबकि 1279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मंगलवार की परीक्षा की खास बात यह रही कि सचल दस्तों के दो-दो सदस्यों ने कई केंद्रों पर अपने सामने शील्ड बंडल खुलवाने के साथ ही पूरी परीक्षा संपन्न कराई। अंत में उत्तर पुस्तिकाओं को अपने सामने ही सील कर संकलन केंद्र के लिए रवाना कराया। गंगोह के एआर इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा गया। उसकी उत्तर पुस्तिका सील की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने अपने-अपने दस्तों के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed