{"_id":"5c3a3e63bdec22738d0b4c72","slug":"181547320931-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज करतबों के साथ स्काउट शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरतअंगेज करतबों के साथ स्काउट शिविर का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरतअंगेज करतबों के साथ स्काउट शिविर का समापन
चिलकाना। सुल्तानपुर स्थित न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन स्काउट द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाने के साथ हो गया।
शनिवार को न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में लगे कैंप के समापन के अवसर पर स्काउट एवं गाइड ने मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, मीनार बनाना, रस्से की सहायता से नदी पार करना आदि विभिन्न तरह के टेंट लगाना, रस्से की सहायता से पहाड़ों पर चढ़ना आदि करतब दिखाए। कैंप के समापन के अवसर पर कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का अर्थ ही दूसरों की सहायता करना है। समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में यह स्काउट एवं गाइड अपना भविष्य बनाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। पूरे स्काउट शिविर को 14 पेट्रोल में बांटा गया था। सभी पेट्रोल ने अनुशासन में रहकर कार्य किया। शिविर के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट एवं गाइड को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के ट्रेनर सोनिया धीमान एवं परमजीत पंवार, प्रबंधक श्याम कुमार सैनी, नावेद, व्यवस्थापक विकास सैनी, मीनाक्षी वर्मा, इंतजार बेग, मीनाक्षी रोहिला आदि उपस्थित रहे।