{"_id":"5c3a3e59bdec2273437f9957","slug":"181547320921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों को परेड के समय मिलेगा नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों को परेड के समय मिलेगा नाश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेटों को परेड के समय मिलेगा नाश्ता
सहारनपुर। प्रदेश भर में एनसीसी कैडेटों को परेड के दौरान नाश्ता मिलेगा। यह बात शुक्रवार देर शाम सहारनपुर पहुंचे एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अरुण कुमार सपरा ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि नाश्ते के लिए निर्धारित 15 रुपये को बढ़ाकर 45 रुपये करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
मेजर जनरल अरुण कुमार सपरा शुक्रवार देर शाम 83 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा करने के लिए सहारनपुर पहुंचे। उनके साथ मेरठ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी भी थे। सपरा ने कहा कि नए सत्र से कैडेटों को समय से वर्दी नहीं मिलने की समस्या दूर होगी। साथ ही कैडेटों को परेड के दौरान नाश्ता भी मिलेगा। यह करीब चार साल पहले बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एक वर्ष में जूनियर डिविजन के कैडेटों की 41 तथा सीनियर डिविजन के कैडेटों की 35 परेड होती हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार ने अपर महानिदेशक को बटालियन द्वारा समय-समय पर कराए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार शर्मा, ब्रिजेश पुंडीर, राजेश कुमार यादव, गौरव, एसके कटारिया, राकेश शर्मा, गया प्रसाद, ऋषिपाल, सुशील तगी, दुर्गेश मोहन, गौरव बालियान, दिनेश चंद्रा, छवि थापा, रोहित आदि मौजूद रहे।