{"_id":"5c23cd5abdec2257222db03f","slug":"181545850202-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पुराने सामान से बनाई कीमती चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पुराने सामान से बनाई कीमती चीजें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योगाश्रम की ओर से संचालित नेशन बिल्डर्स एकेडमी के बच्चों ने पुराने सामान से नए साल के लिए ग्रीटिंग और अन्य उपहार तैयार किए, जिनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से बेहतर कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
नेशन बिल्डर्स एकेडमी के बच्चों ने नया साल शुरू होने से पहले ही पुराने सामान से नए साल के आकर्षक कार्ड और गिफ्ट आइटम बनाए। इसके बाद सभी कार्ड और गिफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। सर्वश्रेष्ठ कृतियों को सराहते हुए क्रिएटिव हेड सुरभि सेठी और प्रियंका शर्मा ने बच्चों के प्रयास को सराहा। अनुशासन प्रमुख अजय यादव ने भी बच्चों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी। एकेडमी की प्रधानाचार्य इष्ट शर्मा ने कहा कि पुरानी और बेकार हो चुकी वस्तुओं ने उपयोगी वस्तुएं बनाना एक कला है। प्रत्येक व्यक्ति को वस्तुओं का सदुपयोग करना आना चाहिए। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।