फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंकड़ो की गलती में दोनों प्रत्याशी के घट गए थे वोट-SAHARANPUR

आंकड़ो की गलती में दोनों प्रत्याशी के घट गए थे वोट-SAHARANPUR

Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आंकड़ो की गलती में दोनों प्रत्याशी के घट गए थे वोट-SAHARANPUR
सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के टोटल में हुई गलती से भाजपा और रालोद दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के मतों में अंतर आया था। दोनों प्रत्याशियों के वोट कम हो गए थे तथा हार जीत का अंतर भी 3385 घट गया था।
विज्ञापन

मतगणना परिणामों में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम बेगम को 481182 और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 436564 वोट प्राप्त होने बताए गए थे। इस लिहाज से दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर 44618 का था। बाद में आंकड़े ठीक कर संशोधित रिपोर्ट आयोग को भेजी गई थी, जिसमें रालोद प्रत्याशी को 467881 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 426648 वोट प्राप्त होने दर्शाए गए थे। इसके बाद रालोद प्रत्याशी के वोटों में 13301 और भाजपा प्रत्याशी के वोटों में 9916 की कमी आई थी। संशोधित आंकड़े में हार-जीत का अंतर 41233 रहा था। हार-जीत के इस अंतर में भी 3385 वोटों की कमी आई थी।
विज्ञापन

शामली के गणित पर रहा सवाल
आंकड़ों में गलती को लेकर सबसे पहले शामली विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों पर सवाल उठा था। समाप्ति पर मीडिया द्वारा हासिल किए गए अंतिम प्रपत्र में रालोद प्रत्याशी को 77157 और भाजपा प्रत्याशी को 77571 वोट शामली विधानसभा क्षेत्र में मिले थे। लेकिन आयोग को जो रिपोर्ट भेजी गई थी उसमें रालोद प्रत्याशी को 82157 और भाजपा प्रत्याशी को 80368 वोट मिलने दर्शाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर कम होता तो होती मुश्किल
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में हार जीत का अंतर 40 हजार वोटों से ज्यादा का रहा था। यदि यह अंतर तीन से पांच हजार वोटों का होता और आयोग को भेजे गए मतगणना के आंकड़ों में इसी तरह फर्क रहता, तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती थी। क्योंकि 31 मई को मतगणना संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने विजयी होने पर प्रमाण पत्र भी दे दिया था।

आयोग को भेजे गए संशोधित आंकड़े
विधानसभा रालोद भाजपा
नकुड़ 114341 86224
गंगोह 108411 96148
कैराना 79378 93195
थानाभवन 88539 73334
शामली 77157 77571
डाक मतपत्र 55 176
योग 467881 426648
31 मई को आयोग को भेजे गए आंकड़े
विधानसभा रालोद भाजपा
नकुड़ 114341 86224
गंगोह 108411 96148
कैराना 83619 96568
थानाभवन 92239 77080
शामली 82517 80368
डाक मतपत्र 55 176
योग 481182 436564
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed