{"_id":"5b9ea742867a55019d617158","slug":"181537124162-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्रके चौकी सराय निवासी मोहम्मद अली ने कुछ लोगों पर ईदगाह के निकट स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने एवं झूले लगवाकर कब्रों को क्षत, विक्षत करने का आरोप लगाया है।
अधिवक्ता मोहम्मद अली का आरोप है कि ईदगाह रोड पर ईदगाह के निकट लगभग दस बीघा का कब्रिस्तान है। जिसमें फलों एवं अन्य पेड़ लगे हुए थे। लेकिन ईदगाह से जुड़े दो पदाधिकारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेड़ों को कटवा दिया। कब्रों को तुड़वाकर जमीन को समत करा दिया और सात-आठ साल से मेला गुघाल के लिए उसमें झूले, मौत का कुआं लगवाया जा रहा है। उससे अवैध कमाई की जा रही है कब्रों को खुर्द-बुर्द कर दिया है। जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। जब इसका विरोध किया गया तो प्रशासन में अपनी पहुंच का रौब दिखाते हुए लोगों को धमकी दी गई। आरोपी कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस मामले में मोहम्मद अली ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने एवं कब्रिस्तान को पुराने स्वरूप में लाए जाने की मांग की है।
--------