फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्य कुराश प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी

राज्य कुराश प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी

Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
राज्य कुराश प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी
राज्य कुराश प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। छह से आठ सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित हुई राज्य कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर की खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित कुल आठ पदकों पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया। लौटने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदक विजेताओं का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जनपदों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर की ओर से 44 किलोग्राम भार में अंजली, 48 किलोग्राम भार में सीमा, 52 किलोग्राम भार में रोशनी, 57 किलोग्राम भार में मानसी और 57 किलोग्राम से अधिक भार में शैली ने स्वर्ण पदक जीता। 48 किलोग्राम भार में अंजली और 65 किलोग्राम भार में आयुष ने रजत पदक हासिल किए। 55 किलोग्राम भार में सौरभ ने कांस्य पदक जीता। लौटने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कुमार कश्यप ने बताया कि पदक विजेता 15 से 18 अक्तूबर तक कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का हिस्सा होंगे। लौटने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर विक्रांत कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार, किरण, मोहित, अब्दुल अहद, अरुण, अंशुल, रामशरण, राजीव, दिव्यांश, सोनवीन, पूनम, मनीषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में छाए
सहारनपुर। मेरठ में आठ सितंबर को आयोजित हुई मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के शरीर शिल्पियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 85 किलोग्राम भार में दिग्विजय ठाकुर ने पहला, 80 किलोग्राम भार में मोहम्मद दानिश ने दूसरा, 75 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में परवेज आलम ने दूसरा, 70 किलोग्राम भार में शेखर महेश्वरी ने पांचवां और 75 किलोग्राम भार में फरहान राव ने पांचवां स्थान हासिल किया। सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव डंग और महासचिव मुराद अली ने विजेताओं को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed