{"_id":"5b58c7a34f1c1bbd298b5fa2","slug":"181532544931-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने की एक्सईएन कार्यालय पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने की एक्सईएन कार्यालय पर तालाबंदी
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने की एक्सईएन कार्यालय पर तालाबंदी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्युत निगम पर किसानों के शोषण का आरोप लगाकर एक्सईएन कार्यालय पर तालाबंदी की और धरना दिया। उन्होंने चेताया कि यदि निगम के अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
तालाबंदी से पूर्व भाकियू की मासिक पंचायत में तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न होने पर उन्हें तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लाक के कुछ गांवों में चकबंदी चल रही है, वहां चकबंदी अधिकारियों द्वारा लूट-खसौट की जा रही है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। देहात क्षेत्र में ग्रामीणों के घरों पर छापामारी कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देहात और नगर क्षेत्र में यदि कोई अवैध कनेक्शन पाया गया तो भाकियू उसे स्थायी कनेक्शन कराने में निगम का सहयोग करेगी और यदि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो किसान सड़कों पर आकर इसका विरोध करेंगे। बाद में किसान दिल्ली रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यालय की तालाबंदी करते हुए कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया। किसानों की मांग थी कि जब तक उनके बीच एक्सईएन नहीं आते, वे धरने से नहीं उठेेंगे। एक बैठक में होने के कारण एक्सईएन नहीं आ पाए। इसके बाद धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ संजय सिंह और जेई धर्मेंद्र नोटियाल के समक्ष किसानों ने अपनी मांगों को रखा और उन्हें शिकायती पत्र भी सौंपा। धरना देने वालों में प्रदीप कुमार, सेवा राम, तरशपाल, शेरपाल सिंह आदि रहे।