{"_id":"5b0465a84f1c1bd4408b7168","slug":"181527014824-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के आवास के बाहर पुलिसकर्मियों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के आवास के बाहर पुलिसकर्मियों की पिटाई
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसएसपी आवास के बाहर चेकिंग के दौरान कार रोकने से नाराज हरियाणा के युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने थाने ले जाकर इन युवकों का सीट-बेल्ट न लगाने का चालान कर छोड़ दिया।
सोमवार शाम को एसएसपी आवास के बाहर पुलिस क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) वाहनों को रोक कर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार वहां से गुजरी तो क्यूआरटी ने उसे भी रोक लिया। उसमें हरियाणा के पांच युवक सवार थे। आरोप है कि सभी नशे में थे। क्यूआरटी के सिपाहियों ने उनकी तलाशी लेने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क उठे। उन्होंने कार से उतरकर क्यूआरटी के सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। मामला बढ़ता देख क्यूआरटी के सिपाही ने जनकपुरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जनकपुरी पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और थाना लेकर पहुंच गई। क्यूआरटी की टीम भी मौके पर पहुंची। रात 11 बजे तक थाने में भीड़ रही। अचानक पुलिस ने आरोपी युवकों का सीट बेल्ट में चालान कर दिया और पेनाल्टी लेकर आरोपियों को छोड़ दिया।
इस संबंध में जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कार की चेकिंग को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन बाद में आरोपियों का चालान कर दिया गया। मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है।