फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सफाई व्यवस्था लचर, रोजेदार परेशान

सफाई व्यवस्था लचर, रोजेदार परेशान

Sat, 19 May 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था लचर, रोजेदार परेशान
सहारनपुर। रमजान का महीना चल रहा है, मगर सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। पहले की तरह अब भी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं। इतना ही नहीं, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी गंदगी फैली है, जिसे लेकर लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

रजमान शुरू होने से पहले मुस्लिम क्षेत्रों खासकर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश प्रशासन ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दिए थे। मगर शहर की हालत देखें तो कोई विशेष सफाई नजर नहीं आ रही है। आलम यह है कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर पहले की तरह लग रहे हैं। जामा मस्जिद के पास पांवधोई नदी किनारे कचरे का बड़ा ढेर राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन रहा है। पुल खुमरान, पुल चौकी सराय, पुल दालमंडी, कोर्ट रोड ओवर ब्रिज, दिल्ली रोड, लिंक रोड, कंपनी बाग के नवाबगंज चौक स्थित गेट के पास और बेरीबाग समेत अनेक जगहों पर दोपहर तक कचरे का उठान न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------
कम किए जाएंगे कचरा डालने के प्वाइंट
फिलहाल नगर में सौ के करीब जगहों पर कचरा इकट्ठा किया जाता है, जिसे बाद में नगर निगम के कर्मचारी उठाकर शहर से बाहर ले जाते हैं। कचरा इकट्ठा करने के प्वाइंट अधिक होने की वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आते हैं। मगर नगर निगम जल्द ही इन प्वाइंट्स को घटाने जा रहा है। नगरायुक्त का कहना है कि वह इन प्वाइंट्स की संख्या को 30 से 40 में लाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
रमजान के महीने में सफाई व्यवस्था कड़ी की गई है। कचरे का समय से उठान के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। चूंकि कचरे के प्वाइंट अधिक हैं। ऐसे में कर्मचारियों को कचरा उठाने में दोपहर के दो तक बज जाते हैं। फिर भी यदि किसी क्षेत्र में सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है तो उसकी शिकायत करें। नगर निगम तुरंत व्यवस्था कराएगा।
- डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed