{"_id":"5ac134244f1c1bd3618b4da4","slug":"181522611236-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सच्चा है दरबार बजरंग बाला का’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सच्चा है दरबार बजरंग बाला का’
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सच्चा है दरबार बजरंग बाला का’
गंगोह। श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी धाम में 14वां श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा के साथ मनाया गया। शनिवार रात हुए जागरण में विख्यात कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी में गाए श्री बालाजी महाराज के भजनों से श्रद्धालुओं को सुबह तक बांधे रखा।
रामबाग रोड स्थित पवित्र कंकराली सरोवर में जागरण से पूर्व संस्था अध्यक्ष और धाम के महंत सुशील शर्मा ने धर्मपत्नी सुनीता शर्मा के साथ पंडित रोहित शर्मा के पुरोहित्व में गणेशादि देवों का आह्वान पूजन किया। धर्मध्वजा प्रतिष्ठापन के बाद गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, विधायक प्रदीप चौधरी, मृगांका सिंह, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, ईश्वर गोयल सहित अन्य ने दिव्य ज्योत जलाई। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने फीता काटकर जागरण का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, ज्ञानेंद्र गर्ग, संजय प्रधान कम्हेड़ा, अरविंद पाल सिंह कपूर, राजेश्वर शर्मा, डा. राकेश गर्ग, रमेशचंद गर्ग, श्रवण शर्मा, बिजेंद्र सैनी, ईश्वर दयाल गोयल, अरविंद चौधरी, कैराना के चौधरी अनिल, आदेश गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्ड़मल गर्ग और चीनी मिल नानौता के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह आदि ने देव प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद भजन गायकों गुंजन शर्मा, पप्पू केडिया, पूजा, वंदना एवं कुलदीप लक्खा ने अपनी मधुर वाणी में गाए भजनों ‘भक्तों की टूटी गाड़ी को कौन चलाने वाला, मेरा बजरंग बाला’, ‘म्हारे घर में भी बजवा दे बाबा खुशियों के ढोल’, ‘सच्चा है दरबार बजरंग बाला का’, ‘रामभगत हनुमान बालाजी मेरे घर आना’ आदि भजनों से समां बांध दिया। श्रोताओं को बेटी बचाने और पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। भाव-विभोर श्रद्धालु सुबह नौ बजे तक भक्तिरस के सागर में गोते लगाते रहे। मां सरस्वती, मां काली, मां लक्ष्मी और बजरंग बली की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही।