{"_id":"5ac12cda4f1c1bc4618b4ecf","slug":"181522609370-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बयान हिंदू-मुस्लिमों को लड़वाने वाला: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बयान हिंदू-मुस्लिमों को लड़वाने वाला: उलमा
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
साक्षी के बयान पर उलमा ने जताई नाराजगी
फोटो संख्या 9
अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद (सहारनपुर)। बिहार दंगों का ठीकरा मुसलमानों के सिर फोड़ने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि सांसद का बयान मुल्क में नफरत फैलाने और हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़वाने वाला है।
दारुल उलूम फारुकिया के शिक्षा प्रभारी मौलाना रहमतुल्लाह नूर ने कहा कि मुल्क जुमलेबाजी से नहीं बल्कि कानून से चलता है। साक्षी को विवादित और गैर कानूनी बयान देने का शौक है। सांसद होने के बावजूद वो जिस तरह के बयान देते हैं, उसे किसी भी सूरत में दुरुस्त नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने साक्षी महाराज जैसे लोगों को देश के अमनो अमान के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि एक के बाद एक सामने आ रहे बयान सिर्फ 2019 के चुनाव की तैयारी है। ताकि हिंदू मुस्लिम फसाद कराकर लाभ उठाया जा सके। उन्होंने साक्षी महाराज को नसीहत दी कि वह अपने पद और संसद की गरिमा को ध्यान में रखकर बयानबाजी करें। साथ ही सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।