फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चतुर्दशी पर घंटे घडियालों से गूंजा मां बाला सुंदरी का दरबार

चतुर्दशी पर घंटे घडियालों से गूंजा मां बाला सुंदरी का दरबार

Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
चतुर्दशी पर घंटे घडियालों से गूंजा मां बाला सुंदरी का दरबार
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी की सिद्धपीठ पर शुक्रवार (चतुर्दशी) को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास ही नहीं दूर दराज से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान घंटे घड़ियालों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर कतारों में खड़े होने लगे थे। ट्रैक्टर-ट्रालियों, घोड़ा बुग्गी, बाइक और अन्य वाहनों से श्रद्धालु मां बाला सुंदरी के दर्शन करने के लिए देर शाम तक मंदिर पहुंचते रहे। भक्तों के जयघोष और घंटे, घड़ियालों से मंदिर परिसर दिनभर गुंजायमान रहा। भक्तों ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के अलावा प्राचीन सिद्धपीठ श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर, श्री विश्वकर्मा मंदिर, भक्त हनुमान जी मंदिर, मां काली और ध्यानु भक्त जी आदि पर भी माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल पंकज त्यागी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई पड़े। वहीं कई भक्तों ने मंदिर पर भंडारों का आयोजन भी किया।
विज्ञापन

महिलाओं, बच्चों ने झूलों का उठाया आनंद
देवबंद। प्रसाद चढ़ाने के उपरांत महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने मेले में खरीदारी की। जहां बच्चे झूलों का आनंद लेते नजर आए । वहीं मेले के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कई संगठनों की जनसेवा
देवबंद। भले ही नगरपालिका ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का प्रबंध कर रखा था बावजूद इसके कई समाजसेवी संगठन भी इस कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed