{"_id":"5ab3fa004f1c1b90778b7087","slug":"181521744384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के साथ बदमाशी के अंदाज में निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के साथ बदमाशी के अंदाज में निपटेगी पुलिस
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान थाने के सौ वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को शताब्दी समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी शरद सचान ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की आंख-कान जनता होती है। जनता के सहयोग के बिना अपराधियों पर पार पाना मुमकिन नहीं है। जो शरीफ व्यक्ति है उससे शराफत से बात की जाएगी और जो बदमाश है उसके साथ बदमाशी से ही निपटा जाएगा।
रामपुर मनिहारान थाने के शताब्दी समारोह से पूर्व में डीआईजी शरद सचान और एसएसपी बबलू कुमार ने फीता काटकर थाने और आधुनिक मैस का उद्घाटन किया। इस दौरान डीआईजी शरद सचान ने कहा कि थाना पुलिस जनता के सहयोग के लिए है। जनता को चाहिए कि वह अपने आस-पास हो रही गलत गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। एसएसपी बबलू कुमार ने प्रधानों से गांव देहात में होने वाले झगड़ों को आपसी बातचीत से सुलझाने का अनुरोध किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन शहाबूद्दीन अहमद, चौधरी तेज सिंह, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पदम लता निम, सुरेन्द्र सिंह चौहान, कुशल पाल मंडल प्रभारी, मेघराज पंवार, राजेश संवई, अजीत राणा, दीपक सैनी, राजेन्द्र सिंह, मांगेराम, यतेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय व चमन लाल कन्या इंटर कालिज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इन्हें मिला सम्मान
एसएसपी ने थाना प्रभारी एसके राणा, एसएसआई देवेन्द्र यादव, एसआई रामकिशन, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, केपी सिंह, राजीव शर्मा, पुष्पेन्द्र, विपिन कुमार, अरुण कुमार, यश्वीर सिंह, राहुल चौहान, धर्मेन्द्र, महिला आरक्षी रजनी, गीता पंवार और शैली को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
थाने का सर्किल बदलने की मांग
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल प्रमुख, रविन्द्र चौधरी, राज सिंह माजरा ने एसएसपी को ज्ञापन देकर रामपुर मनिहारान थाने को सीओ नकुड़ से हटाकर सदर सहारनपुर से जोड़ने की मांग की है। रामपुर थाने पर ही सीओ कार्यालय स्थापित करने का सुझाव दिया।