{"_id":"5a96f88d4f1c1bef7b8ba097","slug":"181519843469-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली पर्व पर नानौता के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
नानौता के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में तीन दिन चलने वाले कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार को गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के साथ हुई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार होली पर 70वां कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। होलिका पूजन के दिन बृहस्पतिवार को निशान साहेब को चोला अर्पित किया जाएगा। फाग वाले दिन शुक्रवार को बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरु ग्रंथ साहिब पालकी में सवार होंगे। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे करेंगे। इससे पूर्व शब्द कीर्तन से रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे।
गतका पार्टियों के करतब आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही होली पर्व की महत्वता के बारे में भी रागी जत्थों द्वारा बताया जाएगा। इसी दिन सिक्ख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म को रोकने और देश की रक्षा के लिए सिक्ख समाज को शस्त्र धारण कराए थे। बताते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली पर सबसे बड़ा कार्यक्रम नानौता के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित होता है। इसमें लोग भारी उत्साह के साथ भाग लेते हैं। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी तरह दूसरा बड़ा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में होता है।