{"_id":"5a85d89a4f1c1bf17b8b775c","slug":"181518721178-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन विभाग के नोटिसों से छोटे व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन विभाग के नोटिसों से छोटे व्यापारियों में रोष
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग के नोटिसों से छोटे व्यापारियों में रोष
सहारनपुर। बडे़ शोरूम मालिकों की बजाय छोटे व्यापारियों को नोटिस भेजे जाने के विरोध में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नोटिस दिए जाने से व्यापारियों में बेचैनी का माहौल है।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि अग्निशमन विभाग द्वारा जो नोटिस मझले दुकानदारों को दिए जा रहे हैं, वे सही नहीं हैं। नोटिस के चलते व्यापारियों मे भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी मानकों के नाम पर अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े व्यापारियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी व्यापारी का उत्पीड़न करना नहीं है। इंसान की सुरक्षा ही विभाग का मुख्य उद्देश्य है। मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, बलजीत सिंह चावला, सूरज प्रकाश ठक्कर, सतपाल चुग, नरेश कुमार, एसके दुआ, तजेंद्र सिंह कपूर, पवन कुमार, वीके भारती, राजकुमार विज, नीरज जैन, मुकेश दत्ता, राजीव मदान, करण चावला, हरीश खनेजा, मुरली खन्ना, गुलशन अनेजा, दीपक मल्होत्रा, पवन शर्मा, अमित कुमार आदि रहे।