{"_id":"5a833b2a4f1c1ba5268b9f36","slug":"181518549802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शाएं और थ्री-व्हीलर बने परेशानी का सब--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शाएं और थ्री-व्हीलर बने परेशानी का सब--
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर परेशानी का सबब बन गए हैं। इन वाहनों के चालकों ने जगह-जगह अवैध स्टैंड बना लिए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में लगातार ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि सवारी कम हैं और ई-रिक्शा तथा थ्री व्हीलर ज्यादा हो गए हैं। इनकी वजह से घंटाघर चौक ज्यादा प्रभावित हो रहा है। चौक के चारों तरफ ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिए हैं। कोर्ट रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड, नेहरू मार्केट मार्ग पर ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर चालक बेतरतीब वाहनों को खड़ा करते हैं। इस चौक से जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड का ट्रैफिक निकलता है। मगर, ई-रिक्शाओं और थ्रीव्हीलरों के कारण यहां जाम लगा रहता है। आलम यह है कि पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी जगह नहीं बचती है। पुलिस-प्रशासन द्वारा भी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी तरह देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, अग्रसेन चौक, विश्वकर्मा चौक, ईदगाह तिराहा पर ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलरों ने कब्जा किया हुआ है। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि पुलिस के सहयोग से व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।