फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजस्थान लोस उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद

राजस्थान लोस उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद

Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान लोस उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद
राजस्थान लोस उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजस्थान में तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली सफलता से कार्यकर्ता गदगद हैं। उनका कहना है कि जिस तरह उपचुनाव में पार्टी को कामयाबी मिली है उसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को देश में पूर्ण बहुमत मिलेगा।

शुक्रवार को मिरगपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उपचुनाव की जीत का जश्न मनाया। चौधरी कालूराम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में राजस्थान में अजमेर, अलवर समेत तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में गई है। सचिन पायलट ही भावी मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने तीनों लोकसभा सीटें भाजपा से छीनी है। यह भाजपा के कुशासन और अहंकार की हार है। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रस्तुत बजट पर कहा कि यह बजट किसी भी सूरत में आम जन के हित में नहीं है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर गरीब लोगों की जेब पर डाका डालने का काम किया गया है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर बिजेंद्र भंडारी, प्रवीण पंवार, सहेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रफल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed