{"_id":"5a68d0034f1c1b82268b6270","slug":"181516818435-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने दो अवैध कॉलोनी ध्वस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने दो अवैध कॉलोनी ध्वस्त की
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने बेहट रोड और दिल्ली रोड स्थित अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलवाकर ध्वस्त किया। कॉलोनी में बनाई गई सड़कों और डिमार्केशन को तोड़ा गया। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी, जिसकी वजह से विरोध नहीं हुआ।
सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि बेहट रोड पर राना प्रॉपर्टी के पास अनंत कोल्ड स्टोरेज के सामने विशाल के द्वारा करीब छह बीघा जमीन पर कॉलोनी काटी जा रही है। प्लॉटिंग के साथ ही सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी की जांच करने पहुंची थी। कॉलोनाइजर के पास कोई स्वीकृति विकास प्राधिकरण की नहीं मिली। 27 अक्तूबर 2017 को नोटिस देकर कॉलोनी में हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा लेने को कहा गया था। मगर कॉलोनाइजर ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में 24 जनवरी की तिथि ध्वस्तीकरण के लिए तय की गई थी। टीम ने पहुंचकर कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसी प्रकार पैरामाउंट के पीछे छिदबना रोड पर मुकेश कुमार के द्वारा करीब 35 बीघा जमीन पर डिमार्केशन कर सड़कों पर ब्रिक डालने का काम किया जा रहा था। कॉलोनी के लिए विकास प्राधिकरण की कोई स्वीकृति नहीं ली गई। तीन अप्रैल 2013 को नोटिस जारी कर कॉलोनी में हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा लेने को कहा गया था। मगर नहीं किया गया। उक्त कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के लिए भी 24 जनवरी 2018 की तारीख तय की गई थी। टीम ने पहुंचकर कॉलोनी में हुए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया।