फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूल इंगलिश मीडियम होंगे

प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूल इंगलिश मीडियम होंगे

Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूल इंगलिश मीडियम होंगे
प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूल इंगलिश मीडियम होंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाया जाएगा। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
शासनादेश के अनुसार विभाग इंग्लिश मीडियम बनाए जाने वाले स्कूलों में तैनात शिक्षकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित करेगा, जबकि अन्य स्कूलों में तैनात शिक्षकों से आवेदन लिया जाएगा। आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा कराई जाएगी। इसके आधार पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इस मामले में प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने इंग्लिश मीडियम बनाए जाने वाले स्कूलों में पहले से तैनात शिक्षकों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि परीक्षा में ये शिक्षक सफलता पाते हैं तो उन्हें तैनाती दी जाए। यदि सफलता नहीं पाते हैं तो उनको उनकी इच्छा के अनुरूप स्कूलों में भेजा जाए। बताया कि परीक्षा में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय या अंग्रेजी माध्यम की अर्हता के साथ ही विज्ञान और गणित विषय वाले शिक्षकों को भी लिखित परीक्षा में शामिल किया जाए। इससे इन स्कूलों में पहले से तैनात शिक्षकों को कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed