{"_id":"5a4bd87e4f1c1b346f8b4a45","slug":"181514920062-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज ने किया दरोगा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज ने किया दरोगा का घेराव
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शराब के नशे में धुत्त होकर एक कार चालक को पीटने और कार के शीशे तोड़ने के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार की रात आरोपी दरोगा को घेर लिया। उनकी दरोगा से हाथापाई भी हुई। सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।
वाल्मीकि समाज का रवि कुमार बेहट निवासी विवेक खुराना की कार पर ड्राइवर है। सोमवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी कार लेकर महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचा और कार को पार्क कर घर जाने लगा। इसी दौरान हलका इंचार्ज दरोगा राहुल कुमार वहां पहुंच गए। आरोप है कि वह नशे में धुत्त थे और उसे वहां से कार हटाने को लेकर रवि की पिटाई कर दी और डंडा मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। हल्ला सुनकर वाल्मीकि समाज की महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हो गए और दरोगा को घेर लिया। दरोगा और भीड़ के बीच हाथापाई भी हुई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर दरोगा को भीड़ के बीच से निकालकर कोतवाली लेकर आए।
मंगलवार की सुबह वाल्मीकि समाज के फूलचंद नेता, राजकुमार बिरला आदि की अगुवाई में लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी से आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने आरोपी दरोगा को हलके से हटाए जाने और विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।